शहीद कैप्टन बहादुर कैड़ा अटल उत्कृष्ट रा०इ०का० सलौज में वार्षिक उत्सव मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि मंत्री रेखा आर्या (बाल विकास एवं महिला सशक्तिकरण, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री) उत्तराखण्ड सरकार द्वारा नव निर्मित भवन का उद्घाटन, विज्ञान, गणित एवं सामाजिक विज्ञान विषय की प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया।
कक्षा 12 के छात्र गौरव कुमार और ललित कुमार ने मंत्री को पैन्सिल स्कैच से तैयार किया गया चित्र भेंट किया
इस अवसर पर माँ सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। विद्यालय की छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना स्वागत गीत, कुमाऊंनी लोक नृत्य प्रस्तुत किये । विद्यालय की पत्रिका ज्ञान दर्पण के द्वितीय अंक का विमोचन किया गया । कक्षा 12 के छात्र गौरव कुमार और ललित कुमार ने मंत्री को पैन्सिल स्कैच से तैयार किया गया चित्र भेंट किया। अध्यापक अभिभावक संघ ने माननीय मंत्री से विद्यालय को विज्ञान वर्ग की मान्यता दिलाने, सीढ़ी निर्माण, पुराने भवन की मरम्मत, भोजन शेड का निर्माण, खेल मैदान की स्वीकृति दिलाने की मांग की विद्यालय के प्रधानाचार्य चन्द्र कान्त तिवारी ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुये अभिनन्दन पत्र दिया ।
धनराशि विधायक निधि से देने की घोषणा की
खण्ड शिक्षा अधिकारी विनय कुमार आर्या ने छात्र-छात्राओं को भविष्य में भी इसी प्रकार परिश्रम करने को कहा। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने विद्यालय में सीढ़ी निर्माण के लिये 350000. 100 (तीन लाख पचास हजार) तथा भोजन शेड निर्माण हेतु 100000.00 (एक लाख) की धनराशि विधायक निधि से देने की घोषणा की। विद्यालय के लिये खेल मैदान स्वीकृत कराने की घोषणा की तथा जिला योजना से विद्यालय की आवश्यकता के अनुसार प्रस्ताव तैयार करने को निर्देशित किया। जिला पंचायत सदस्य उमा वर्मा ने भोजन शेड निर्माण हेतु 100000.00 (एक लाख) देने की घोषणा की। विद्यालय के मेघावी छात्र-छात्राओं को पुरुस्कृत किया गया तथा प्रधानाचार्य एवं सभी शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित रहे
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, मण्डल अध्यक्ष अंजली जोशी, राजू कैड़ा. दलीप रौतेला, कैलाश बोरा सहित सैकड़ो अभिभावक, क्षेत्रीय जनता उपस्थित रहें। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक सुनील कुमार चौधरी, गिरीश लाल आगरी, बलवन्त सिंह गैडा, नवीन चन्द्र, रमेश दोसाद, शंकर भैसोड़ा, ललित तिवारी, मीता खन्ना, नसरीन, गीता आर्या, मनोज पाण्डे, महेन्द्र सिंह बिष्ट, प्रशान्त नेगी, कैलाश नाथ, सतीश कुमार, भगवती गोश्वामी उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन श्री हुकम सिंह पल्याल ने किया।