अल्मोड़ा: अनियंत्रित होकर दुघर्टनाग्रस्त हुई कार, बाल बाल टला हादसा

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज एक वाहन‌ आकाशवाणी के पास दुघर्टनाग्रस्त होकर हवा में लटक गया ।

सकुशल बाहर निकाला

मिली जानकारी के अनुसार वाहन संख्या यूके 05 डी 5818 सोमवार सुबह पिथौरागढ़ से अल्मोड़ा की ओर आ रहा था। इसी दौरान अल्मोड़ा के मालरोड स्थित आकाशवाणी के पास वाहन अनियंत्रित हो गई और हवा में लटक गया। वाहन में कुल तीन लोग सवार थे। गनीमत रही की इस दौरान कोई हताहत नहीं हुई। सभी सुरक्षित है।