अल्मोड़ा: अनियंत्रित होकर पलटी कार, पेड़ के सहारे अटकी, पुलिस ने सुरक्षित निकाला

​अल्मोड़ा: देघाट: सराईखेत रोड पर ग्राम बसई के पास आज तड़के एक बड़ा सड़क हादसा होने से टल गया। जब रात्रि करीब 2:00 बजे आपातकालीन नंबर 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली कि एक सफेद रंग की वैगन-आर कार (संख्या: UK 07 DP 9016) अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई है।

तीनों लोग सुरक्षित

गनीमत यह रही कि कार सड़क से नीचे गिरते समय चीड़ के एक पेड़ से जाकर अटक गई, जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया। जिसके बाद सूचना मिलते ही थाना देघाट पुलिस की टीम तुरंत हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर युद्धस्तर पर बचाव व राहत कार्य शुरू किया। पुलिस टीम ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए कार में फंसे तीनों व्यक्तियों को सकुशल बाहर निकाल लिया। कार में सवार तीनों व्यक्तियों की पहचान हो गई है और वे पूरी तरह सुरक्षित हैं। केवल चालक के पैर में मामूली खरोच आई है। जिसमें नरेन्द्र नेगी (चालक – उम्र 32 वर्ष) पुत्र प्रेम सिंह नेगी, निवासी शिवपुर नगर, थाना कोटद्वार, जिला पौड़ी, सुमित कपरवान (उम्र 25 वर्ष): पुत्र चंडी प्रसाद, निवासी मानपुर, पुलिस स्टेशन कोटद्वार, विवेक रावत (उम्र 32 वर्ष): पुत्र श्री सूर्यपाल सिंह, निवासी रिम्थलनगर, पुलिस स्टेशन प्रेमनगर, देहरादून शामिल हैं।

रहें शामिल

• ​उप निरीक्षक: गंगाराम सिंह गोला
• ​हेड कांस्टेबल: सतनाम चंद
• ​कांस्टेबल: उपेंद्र यादव
• ​कांस्टेबल: जगदीश सिंह ज्याला
• ​कांस्टेबल: अशोक बिष्ट