अल्मोड़ा: सावधान: बिना डॉक्टर की सलाह के पेन किलर लेना पड़ा भारी,  बुजुर्ग पेट में हुआ छेद

अल्मोड़ा: हम छोटी-मोटी तकलीफ होने पर बिना सोचे-समझे मेडिकल स्टोर से पेन किलर (दर्द निवारक दवाएं) ले लेते हैं और खा लेते हैं, लेकिन हमारी यह लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।

की सर्जरी

जी हां एक ऐसा ही मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार यह मामला रानीखेत का है। रानीखेत निवासी 65 वर्षीय पूरन सिंह पिछले 2-3 दिनों से लगातार पेट दर्द से परेशान थे। दर्द से राहत पाने के लिए उन्होंने बिना किसी चिकित्सकीय परामर्श के लगातार दर्द निवारक दवाओं का सेवन किया। दवाओं के इस गलत और अत्यधिक इस्तेमाल से उन्हें गंभीर गैस्ट्राइटिस हो गया, जिसने बाद में गैस्ट्रिक परफोरेशन (आमाशय में छेद) का रूप ले लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें पहले रानीखेत उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहाँ से उन्हें गंभीर स्थिति देखते हुए अल्मोड़ा के बेस अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल में जाँच के दौरान आमाशय में छेद की पुष्टि हुई, जो एक अत्यंत गंभीर और आपातकालीन स्थिति थी। जिसके बाद सर्जरी विभाग की टीम ने बिना समय गंवाए मरीज का ऑपरेशन शुरू किया। करीब दो घंटे चली इस जटिल सर्जरी के बाद मरीज की जान बची।  फिलहाल मरीज की हालत स्थिर बताई जा रही है।

टीम में शामिल डॉक्टर्स

डॉ. निशांत बिष्ट, डॉ. अवनीश कुमार सिंह, डॉ. शिवांशु सिंह जौली, डॉ. शिवानी और आशीष कुमार सिंह शामिल रहे।