अल्मोड़ा: चैलेंजर कप स्नूकर प्रतियोगिता शुरू, दिलचस्प रहें मुकाबले

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के रानीखेत में चैलेंजर कप स्नूकर प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

चैलेंजर कप स्नूकर प्रतियोगिता

जानकारी के अनुसार यहां नगर में चैलेंजर कप स्नूकर प्रतियोगिता शुरू हो गई है। प्रख्यात जगाती बिलियर्ड्स में नॉकआउट आधार पर इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इस प्रतियोगिता में 65 से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। पहले मुकाबले में आनंद नेगी ने महिपाल बिष्ट को तीन फ्रेम में 2-1 से हराया, जबकि दूसरे मैच में अंकुर जयाल ने जीतू जयाल को 2-1 से हराया।