अल्मोड़ा: बदलते मौसम का सेहत पर पड़ रहा असर, सर्दी जुकाम, बुखार, एलजी, पेट दर्द के बढ़ रहें मरीज

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में मौसम में पल-पल बदलाव हो रहा है। इस बदलते मौसम का लोगों की सेहत पर असर पड़ रहा है।

मौसम में बदलाव

जानकारी के अनुसार गर्मी बढ़ते ही वायरल और संक्रामक बीमारियों के मामले भी सामने आ रहे हैं। जिसमे अस्पतालों की ओपीडी में सर्दी जुकाम, बुखार, एलजी, पेट दर्द के मरीज बढ़ रहे हैं। सुबह से ही पर्ची काउंटर में मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। जिस पर चिकित्सकों ने बदलते मौसम में खानपान का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। उन्हें उबला पानी पीने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि दूषित पानी पीने से जल जनित रोग फैलने का खतरा बढ़ता है।