अल्मोड़ा: अवैध खनिज सामग्री के साथ चौखुटिया पुलिस ने एक ट्रैक्टर ट्रॉली को किया सीज

दिनांक 10.02.2022 को उ0 नि0 श्री देवेन्द्र सिंह राणा  द्वारा रात्रि चैकिंग के दौरान वाहन संख्या UK01C-2803 महिन्द्रा अर्जुन ट्रेक्टर ट्राली को चैक किया गया तो वाहन चालक शमशाद पुत्र अनवर हुसैन निवासी ग्राम मुनडियाकला पो0 बाजपुर जिला उ0सि0न0 द्वारा बिना D.L. व बिना बीमा  तथा वाहन में अवैध खनिज सम्पदा  पत्थर भरकर वाहन चलाते हुए पाया गया   ।

आवश्यक कार्यवाही की गयी

कोई वैध कागज प्रस्तुत ना कर पाने के कारण उक्त वाहन को एम.वी.एक्ट की धारा 3/181,39/192,196,207 के तहत सीज कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।