अल्मोड़ा: आगामी विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने व मतदान करने का संदेश देने हेतु चौखुटिया पुलिस ने निकाला फ़्लैग मार्च


आगामी विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने और भयमुक्त वातावरण में मतदान करने का संदेश देने हेतु आज दिनांक 19.01.2022 को थानाध्यक्ष चौखुटिया दिनेश नाथ मंहत के नेतृत्व में चौखुटिया पुलिस द्वारा अर्द्ध-सैनिक बल के साथ संयुक्त रूप से मासी बाजार, पटलगांव, भगोती, चांदीखेत, गनाइ, बोहरागांव बाखली भसभीड़ा महाकालेश्वर आदि क्षेत्रों  में फ्लैग-मार्च निकाला गया।

मतदान हेतु किया प्रोत्साहित-

जिसमें एनाउंस कर स्थानीय जनता को भयमुक्त एवं सुरक्षित वातावरण में शत-प्रतिशत मतदान हेतु प्रोत्साहित किया गया।