अल्मोड़ा: लिंगुणता न्याय पंचायत की मुख्यमंत्री उदयीमान खिलाड़ी उन्न्यन प्रतियोगिता हुई सम्पन्न, 8 से 14 आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में बीते कल शुक्रवार को 12 जुलाई को भैंसियाछाना ब्लॉक के न्याय पंचायत लिंगुणता के न्याय पंचायत स्तर की मुख्यमंत्री उदयीमान खिलाडी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना का आयोजन अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज नौगाँव रीठागाड़ के क्रीड़ा मैदान में किया गया।

विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग

इस प्रतियोगिता का शुभारम्भ प्रधानाचार्य राजलक्ष्मी रावत ने दीप प्रज्वलित कर किया।  इस अवसर पर न्याय पंचायत लिंगुणता के अंतर्गत आने वाले विभिन्न विद्यालयों में अध्ययनरत 8 से 14 आयु वर्ग के बच्चों ने अपने-अपने आयु वर्ग में प्रतिभाग किया। खेल प्रतियोगिता में 6 विभिन्न मानकों में खिलाड़ियों का बैटरी टेस्ट किया गया। प्रतियोगिता से पहले सभी खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन किया गया। जिला स्तर पर चयनित होने पर प्रत्येक खिलाड़ी को प्रतिमाह मिलेगी 1500 रुपये की छात्रवृत्ति। न्याय पंचायत लिंगुणता से हर आयु वर्ग से सर्वोच्च 2 -2 खिलाड़ियों को चयन ब्लॉक स्तर की प्रतियोगिता हेतु किया गया। प्रतियोगिता के प्रारम्भ में न्याय पंचायत लिंगुणता के खेल समन्वयक श्री गिरीश बिष्ट ने सभी खिलाड़ियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

प्रतियोगिता के परिणाम

✴️✴️8 से 9 आयु के बालका वर्ग में अमित सिंह डसीला ने प्रथम तथा आर्यन कुमार ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
✴️✴️9 से 10 आयु के बालिका वर्ग में साक्षी राणा और ममता ने जबकि बालक वर्ग में मोहित सिंह और आर्यन चम्याल ने अपना स्थान पक्का किया।
✴️✴️10 से 11 आयु के बालिका वर्ग में सानिया जड़ौत और प्रियंका भट्ट ने जबकि बालक वर्ग में आशीष नेगी और आयुष ने बाजी मारी।
✴️✴️11 से 12 आयु के बालक वर्ग करन कुमार और तनुज भट्ट तथा बालिका में साक्षी और पावनी विजयी रही।
✴️✴️12 से 13 आयु के बालक वर्ग में जितेंद्र कुमार और बसंत सिंह तथा बालिका में कोमल और साक्षी ने अपना स्थान पक्का किया।
✴️✴️13 से 14 आयु के बालक वर्ग में नीरज कुमार और नितिन नेगी ने जबकि बालिका में मोनिका और प्रियंका ने अगले चरण में प्रवेश किया।

इन्होंने निभाई निर्णायक की भूमिका-

इस अवसर पर गिरीश बिष्ट, रेवत चौहान, गजेंद्र बिष्ट, सुरेश राम, भूपेंद्र सिंह पटेलिया, रमेश राकेश महरा, विक्रम कठायत, गौरव पाण्डेय आदि अध्यापकों ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

इन्होंने ने किया रजिस्ट्रेशन अभिलेखीकरण में सहयोग

भुवन जोशी, रमेश चंद्र, दीपिका पंत, चंद्रकला उपाध्याय, रविशंकर गुसाईं, चंद्रशेखर जोशी, गोकुल भट्ट, प्रहलाद डोबाल, मोहित बाणी आदि अध्यापकों ने रजिस्ट्रेशन और अभिलेखीरण में अहम भूमिका निभाई।

हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी

प्रधानाचार्य राजलक्ष्मी रावत, राजकीय शिक्षक संघ के मंडलीय मंत्री रविशंकर गुसाईं, खेल समन्यवयक गिरीश बिष्ट और संकुल समन्यवक रमेश महरा ने सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए ब्लॉक और जिला प्रतियोगिता हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।