अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के नगर के इंद्रा कॉलोनी खत्याड़ी निवासी होनहार फुटबॉल खिलाड़ी विनय भाकुनी को बधाई दीजिये।
स्पोर्ट्स हॉस्टिल के लिए चयन
विनय का स्पोर्ट्स हॉस्टिल हल्द्वानी के लिए चयन हुआ है। बीते दिनों देहरादून में आयोजित चयन प्रतियोगिता में विनय ने बेहतर प्रदर्शन किया। जिसके आधार पर उनका चयन किया गया है।
खेल प्रेमियों ने जताई खुशी
उनकी इस उपलब्धि पर जिला क्रीड़ा अधिकारी अरूण बग्याल, फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष हरीश कनवाल, विनोद भाकुनी, कोच मनीष कनवाल, दीपक वर्मा, दीपक शाही, पंकज टम्टा समेत कई खेल प्रेमियों ने खुशी जताई।