अल्मोड़ा: अल्मोड़ा जिले में लगातार साइबर ठगी के मामले सामने आ रहें हैं। जो मासूम जनता को अपना शिकार बना रहें हैं। इस बार साइबर ठगों ने एक मासूम बच्चे को अपना निशाना बनाया है।
जानें क्या है मामला
मिली जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक शातिर ठग ने पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाले एक बच्चे को प्रसिद्ध ऑनलाइन गेम ‘फ्री फायर’ में मुफ्त ‘डायमंड बंडल’ देने का झांसा दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बांसभीड़ा (चीनाखान) निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली में लिखित तहरीर दी है। पीड़ित ने बताया कि उनकी पत्नी का भारतीय स्टेट बैंक (SBI), चलनीछीना शाखा में एक खाता है। इस बैंक खाते से जो मोबाइल नंबर लिंक है, उसी मोबाइल पर उनका पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाला बेटा अक्सर ऑनलाइन गेम खेलता था। गेम खेलने के दौरान ही साइबर ठग ने बच्चे को जाल में फंसाया और खाते से पैसे उड़ा लिए। खाते से पैसे कटने का मैसेज आने के बाद परिवार को इस बड़ी ठगी का पता चला। इसके बाद पीड़ित पिता ने तुरंत पुलिस से संपर्क किया।
जांच शुरू
पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ठग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।