अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई। अल्मोड़ा में दिनांक 8 अक्टूबर 2023 को कुमाऊं महोत्सव 2023 का गायन एवं नृत्य का फाइनल ऑडिशन लिया गया।
ऑडिशन में कुल 183 बच्चे बच्चों ने किया प्रतिभाग
इस ऑडिशन में कुल 183 बच्चे बच्चों ने प्रतिभाग किया। जिसमें 55 बच्चों का मुख्य कार्यक्रम हेतु चयन किया गया । बच्चों द्वारा विभिन्न विधाओं में जिसमें भरतनाट्यम, कथक, कुमाऊनी एवं उत्तराखंडी लोक डांस, राजस्थानी, जयपुरी एवं अन्य कई विधाओं में प्रस्तुतियां दी गई। कुमाऊं महोत्सव 2023 का आयोजन जो कि दिनांक 26 अक्टूबर से 5 नवंबर 2023 तक होना है। बताया कि यह सभी चयनित प्रतिभागी मुख्य मंच में प्रतिभा करेंगे।
निर्णायक की भूमिका में रहें
इस चयन प्रक्रिया में निर्णायक की भूमिका में नवीन बिष्ट, रमेश लाल, राजेंद्र नयाल, पंकज कुमार, प्रियंका भट्ट, हर्षित तिवारी, शगुन त्यागी रहे ।
यह रहें मुख्य अतिथि
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व होटल एसोसिएशन अध्यक्ष राजेश बिष्ट रहें एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रमोद रावत (फूड ऑफिसर) एवं नितिन गुप्ता (नितिन कम्युनिकेशन) रहे। संचालन गीतम भट्ट शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्षता राजेंद्र तिवारी द्वारा की गई। अमरनाथ नेगी द्वारा सभी का धन्यवाद किया गया।
यह लोग रहें उपस्थित
कार्यक्रम में उपस्थित मुराद खान, दीप्ति बिष्ट, पुष्पा नेगी, प्रीति बिष्ट, दिव्यांश जोशी, चेतन जोशी, चेतन पांडे, जयदीप पांडे, भानु, आदित्य एवं खुशी बिष्ट खीमपाल चम्याल आदि लोग उपस्थित रहे।