अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में आज धूमधाम से क्रिसमस पर्व मनाया गया। इस मौके पर आज ईसाई समुदाय के लोगों प्रभु यीशु से देश में अमन शांति की प्रार्थना की।
एक दूसरे को दी क्रिसमस की बधाई
आज बुधवार को नगर स्थित बडन मेमोरियल चर्च में सुबह से लोगों की भीड़ उमड़ने लगी। चर्च में ईसाई समुदाय के अलावा नगर के सभी धर्मों के लोगों ने पहुंच कर क्रिसमस-डे मनाया। इस मौके पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सुबह साढ़े दस बजे प्रार्थना के साथ कार्यक्रम की शुरूआत हुई। इस दौरान चर्च के पादरी रॉबिंसन दास ने चर्च में मौजूद लोगों के मध्य मुख्य संदेश पढ़ा। प्रभु यीशु मसीह के जन्म की खुशी में चर्च समूह विशेष कैरल्स गीत प्रस्तुत किया गया। साथ ही प्रभु यीशु के मार्ग पर चलने का आहृान किया गया।