अल्मोड़ा: सीओ अल्मोड़ा को दी‌ गई भावभीन विदाई व नव नियुक्त सीओ को दी जिम्मेदारी, इन्हें भी किया सम्मानित

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा दिनांक- 13.02.2026 को पुलिस लाईन अल्मोड़ा के सभागार में जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों के साथ क्राईम मीटिंग व पुलिस कर्मचारियों का सम्मेलन आयोजित किया गया।

दी भावभीनी विदाई

इस मौके पर सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी का देहरादून स्थानान्तरण होने पर अल्मोड़ा पुलिस द्वारा भावभीन विदाई दी गई। एसएसपी अल्मोड़ा ने स्मृति चिन्ह भेंट कर अग्रिम दायित्वों की शुभकामनाएं दी। साथ ही एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा सीओ श्री बलवन्त सिंह रावत को सर्किल अल्मोड़ा का पुलिस उपाधीक्षक नियुक्त किया गया।

की यह समीक्षा

1. सैनिक सम्मेलन में उपस्थित समस्त अधि0/कर्म0गणों की व्यक्तिगत, सामूहिक एवं विभागीय समस्याऐं पूछकर उनका निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।
2. जनपद के समस्त थानों में दर्ज अपराधों, अभियुक्तों के विरुद्ध कार्यवाही एवं अपराधों के निस्तारण/ लम्बित विवेचनाओं की समीक्षा कर उनका शीघ्र निस्तारण करने हेतु सभी विवेचकों को और अधिक गुणवत्तापूर्ण विवेचनात्मक कार्यवाही व जघन्य आपराधिक मामलों में फॉरेंसिक टीम से समन्वय कर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही के लिये के निर्देशित किया गया।
3. पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे अभियान “पुलिस आपके द्वार”,  “ऑपरेशन कालनेमि”,  “ऑपरेशन भल छौ” में प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
4. सघन चेकिंग/वेरिफिकेशन ड्राइव चलाने व आपराधिक/संदिग्ध गतिविधियां परिलक्षित होने पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही लापरवाही बरतने वाले मकान मालिकों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
5. ⁠पुलिस-जन सहयोग और विश्वास बढ़ाने के लिये बीट क्षेत्र में नियमित भ्रमण, स्थानीय लोगों से संवाद और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिये गये।
6. ⁠“ऑपरेशन स्माइल” अभियान को सफल बनाने हेतु गठित पुलिस टीम को जनपद के गुमशुदा बच्चों, महिलाओं व पुरुषों का रिकार्ड तैयार कर उनकी तलाश हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के दिशा-निर्देश दिये गये।
7. ⁠महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों पर संवेदनशील होकर त्वरित कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया गया। साथ ही सख्त हिदायत दी गयी कि किसी भी प्रकार की लापरवाही संज्ञान में आने पर सम्बन्धित के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी
8. ⁠समस्त थाना प्रभारियों को साइबर शिकायतों को गंभीरता से लेकर उनमें एफआईआर पंजीकृत कर साईबर सेल से आवश्यक सहयोग प्राप्त करते हुए अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करें। साथ ही साइबर फ्राड जैसे –डिजिटल अरेस्ट के सम्बन्ध में जन जागरुकता कार्यक्रम चलाने के निर्देश दिये गये।
9. ⁠सड़क दुर्घटनाओं में लगाम लगाने हेतु सघन वाहन चेकिंग के निर्देश दिये गये।
10. ⁠ ड्रिंक एण्ड ड्राइव, रेट्रो साइलेन्सर और नाबालिगों द्वारा वाहन  चलाने वालों पर शिकंजा कसने के प्रभावी चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिये गये।
11. ⁠लम्बित ऑनलाईन/आँफलाईन शिकायतों का निस्तारण, लम्बित माल मुकदमाती के निस्तारण, समन/नोटिस व वारंटों की शत प्रतिशत तामीली करने के लिये निर्देशित किया गया।
12. ⁠समस्त थाना/एसओजी प्रभारियों को स्मैक, गांजा व शराब की तस्करी करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करते हुए तस्करी में लिप्त लोगों की गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिये गये
13. ⁠सभी थाना प्रभारियों को वर्तमान परिदृश्य के दृष्टिगत आपराधिक गतिविधियों में अकुंश लगाने हेतु जनपद में भीड़-भाड़ वाले संवेदनशील स्थानों, होटलों, ढाबों, संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की गहनता चेकिंग करने के निर्देश दिये गये।
14. ⁠समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में संगठित अपराधियों को चिन्हित करते हुए गैंगस्टर एक्ट में कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
15. ⁠जनपद पुलिस के सभी अधिकारी/कर्मचारियों को जनता से साथ शालीन व्यवहार करने की हिदायत दी गयी।

किया सम्मानित

03 अभियोगों में थाना सल्ट क्षेत्र से कुल 38.86 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद कर 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सराहनीय योगदान देने वाले अपर उ0नि0 दीवान सिंह व राजस्व क्षेत्र से गुमशुदा किशोरी को गुड़गांव से सकुशल बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार करने व जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से कुल 108.455 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद कर 8 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सराहनीय योगदान देने वाले हेड कानि0 10 ना0पु0 अवधेश कुमार को Police Officer Of The Month चुना गया।   
एसएसपी महोदय द्वारा विगत माह जनवरी में प्रभावी पुलिसिंग, मानवीय कार्य एवं गुड वर्क एवं सराहनीय कार्य करने वाले  02 Police Officer Of The Month  सहित 21 अधिकारी/ कर्मचारीगणों की कार्यो की सराहना कर प्रशस्ति पत्र से सम्मानित करते हुए उत्साहवर्धन किया गया।

सम्मानित अधिकारी/कर्मचारी गणों का विवरण

1. थानाध्यक्ष कश्मीर सिंह, थाना सल्ट
2. अपर उ0नि0 लखविन्दर सिंह, थाना सल्ट
3. उ0नि0 बृजमोहन भट्ट, कोतवाली रानीखेत
4. उ0नि0 धरम सिंह, कोतवाली द्वाराहाट
5. म0कानि0 संगीता गोस्वामी, कोतवाली द्वाराहाट
6. उ0नि0 आनन्द बल्लभ कश्मीरा, चौकी प्रभारी धारानौला  कोतवाली अल्मोड़ा
7. हेड कानि0 69 ना0पु0 शेखर पुनेठा, कोतवाली द्वाराहाट
8. हेड कानि0 27 ना0पु0 भवान सिंह , पुलिस लाइन अल्मोड़ा
9. कानि0 05 ना0पु0 नीरज सिंह, थाना देघाट
10. कानि0 91 स0पु0 ललिता प्रसाद जोशी, यातायात सैल अल्मोड़ा
11. कानि0 124 ना0पु0 नीरज पाल, थाना भतरौजखान
12. कानि0 97 ना0पु0 प्रकाश टम्टा, वाचक, पुलिस कार्यालय अल्मोड़ा
13. कानि0 384 ना0पु0 कविन्द्र सिंह, मीडिया सेल पुलिस कार्यालय अल्मोड़ा
14. कानि0 63 ना0पु0 गणेश पाण्डे, एसओजी अल्मोड़ा
15. कानि0 65 ना0पु0 राजेश भट्ट, एसओजी अल्मोड़ा
16. लीडिंग फायरमैन संदीप सिंह रावत, फायर स्टेशन रानीखेत
17. म0कानि0 09 ना0पु0 इन्द्रा भट्ट जोशी, महिला कोतवाली अल्मोड़ा
18. होम गार्ड 1412 शिवराज सिंह, थाना लमगड़ा
19. अनुचर प्रताप नाथ, पुलिस लाइन अल्मोड़ा