अल्मोड़ा: पुलिस का सराहनीय कदम, स्कू में चलाया व्यापक जनजागरूकता अभियान, नशे के दुष्प्रभावों से किया आगाह

अल्मोड़ा: पुलिस का सराहनीय कदम, स्कू में चलाया व्यापक जनजागरूकता अभियान, नशे के दुष्प्रभावों से किया आगाह

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में एसएसपी चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान जारी है।

दी यह जानकारी

इसी क्रम में थानाध्यक्ष धौलछीना रमेश सिंह बोहरा द्वारा राजकीय इण्टर कालेज, धौलछीना में जन जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही साइबर अपराध एवं चाइल्ड पोर्नोग्राफी से संबंधित अपराधों, ऑनलाइन माध्यमों के सुरक्षित उपयोग तथा साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए दोपहिया वाहन में यात्रा के दौरान हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने, सड़क पर सावधानी बरतने तथा यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। इसके अलावा महिला एवं बाल अपराध, नवीन कानून, ह्यूमन ट्रैफिकिंग (मानव तस्करी) व विभिन्न हेल्प लाइन नम्बर डायल 112, आपदा हेल्पलाइन नं0- 1070, साइबर हेल्प लाइन नं0- 1930, चाइल्ड हेल्प लाइन नं0- 1098 आदि के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी गई।