अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में बीते बुधवार को सीवर लाइन बिछाने के दौरान पूर्व प्रधान की ट्रैक्टर से टक्कर लगने पर मौत हो गई थी।
27 जनवरी तक दो पहिया वाहनों की आवाजाही बंद
जिसके बाद अब इस सड़क पर दो पहिया वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार यहां चार पहिया वाहनों की आवाजाही पर रोक है। स्थानीय लोगों के आक्रोश के बाद पूर्व में इस सड़क पर दो पहिया वाहनों की आवाजाही पर रोक हटा दी गई थी। बीते बुधवार को हुए हादसे के बाद अब अब इस सड़क पर दो पहिया वाहनों की आवाजाही पूर्ण रूप से प्रतिबंधित की गई है। आज रविवार से इस सड़क पर दो पहिया वाहनों का संचालन नहीं हो सकेगा। बताया कि बताया कि 27 जनवरी तक दो पहिया वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।