अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज शुक्रवार को नगरीय क्षेत्रों में अवस्थित मलिन बस्तियों के सुधार, विनियमितीकरण, पुनर्वासन एवं पुनर्व्यस्थापन के संबंध में डीएम अंशुल सिंह ने बैठक ली।
दिए यह निर्देश
इस बैठक में डीएम ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार मलिन बस्तियों के पुनर्स्थापन और विनियमन के लिए आवश्यक प्रक्रियाएं संपन्न की जानी हैं। उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्रांतर्गत जितनी भी मलिन बस्तियां हैं, उनका ड्रोन सर्वे किया जाए और एक-एक परिवार का चिन्हीकरण कर लिया जाए। जो परिवार विनियमितिकरण के दायरे में हैं, उनके विनियमितिकरण की प्रक्रियाएं प्रारंभ कर दी जाएं। डीएम ने कहा कि यह भी सर्वे किया जाए, कि मलिन बस्तियों में रह रहे लोगों के घर किस श्रेणी की भूमि पर अवस्थित हैं। नियमानुसार इसको श्रेणीबद्ध किया जाए। मलिन बस्तियों में निवासरत सभी परिवारों का विवरण एकत्र कर लिया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि यह भी चिन्हीकरण कर लिया जाए कि कौन कौन से परिवार मालिकाना हक प्राप्त करने के पात्र हैं। कहा कि यह सभी कार्य आगामी 15 दिन में संपन्न किए जाएं। जिससे अग्रिम कार्रवाई की जा सके।
रहें मौजूद
इस बैठक में सीडीओ रामजी शरण शर्मा, एडीएम युक्ता मिश्र, एडीएम सदर संजय कुमार, सहायक नगर आयुक्त लक्ष्मण सिंह भंडारी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।