अल्मोड़ा: जिला और महिला अस्पताल में उपचार को आए मरीजों में कोरोना की पुष्टि


कोरोना संक्रमण के आए दिन मामले सामने आ रहे है। सोमवार को जिला अस्पताल में करीब 31 मरीजों की जांच की गई। जिसमें उपचार को पहुंचे सात मरीज संक्रमित पाए गए। इधर महिला अस्पताल में भी एक गर्भवती महिला की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई।

मरीजों को हो रही रोजाना जांच-

कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए डीएम के आदेश के बाद जिला और महिला अस्पताल के पर्चा कांउटर पर सर्दी जुकाम और बुखार समेत संदिग्ध मरीजों की कोरोना जांच की जा रहीं है।