अल्मोड़ा: दीजिए बधाई: देश सेवा का जज्बा, कुमाऊं के अभिनव पांडे व साकेत बिष्ट बनें भारतीय सेना का हिस्सा, बने लेफ्टिनेंट

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के रानीखेत के उपमंडल के दो होनहार भारतीय सेना में अधिकारी बने हैं और कुमाऊं का गौरव बढ़ाया है।

भाई के नक्शे-कदम पर चले अभिनव

जानकारी के अनुसार इन होनहारों ने इंडियन मिलिट्री अकादमी (आइएमए) देहरादून में पासिंग आउट परेड (पीओपी) में अंतिम पग भरा। ताड़ीखेत ब्लाक के अभिनव पांडे ने अपने बड़े भाई के नक्शेकदम पर चल सीडीएस क्वालीफाई किया। अभिनव पांडे ने वर्ष 2023 में भारतीय सेना की संयुक्त रक्षा सेवा (सीडीएस) परीक्षा पास की। इसमें उन्होंने 21वीं रैंक प्राप्त की थी। इसके बाद उन्होंने आइएमए में प्रवेश लेकर सैन्य अधिकारी बनने के लिए प्रशिक्षण लिया। अभिनव राजपूत रेजिमेंट में बतौर लेफ्टिनेंट देशसेवा करेंगे।

देश सेवा का बनें हिस्सा

वहीं द्वाराहाट विकासखंड के साकेत बिष्ट ने एडीए पास किया। द्वाराहाट ब्लाक के सुदूर सिमोली गांव निवासी साकेत बिष्ट भी भारतीय सेना में अफसर बन गए हैं। उन्होंने आइएमए देहरादून के मैदान में अंतिम पग भरा। 
साकेत अब भारतीय सेना की प्रतिष्ठित 159- मीडियम रेजिमेंट (आर्टिलरी) में बतौर लेफ्टिनेंट तैनाती लेकर देशसेवा करेंगे।