अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। जूनियर राष्ट्रीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता में जिले के अखिलेश सिंह ने पदक जीता है।
जीता पदक
मिली जानकारी के अनुसार देहरादून में जूनियर राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमे अल्मोड़ा के अखिलेश सिंह ने हरियाणा, उत्तर प्रदेश, केरल और महाराष्ट्र को हराया और स्वर्ण पदक जीता। अखिलेश हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम मतें खेलो इंडिया के तहत कोच विक्रम भंडारी से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
जताई खुशी
जिस पर इस उपलब्धि पर जिला क्रीड़ा अधिकारी महेशी आर्या, उप जिला क्रीड़ा अधिकारी अरुण बनग्याल, जीवन प्रकाश, हरीश गोस्वामी, कैलाश मेहरा, प्राशु भैसोड़ा, राजेश खोलिया, लता शाह, निर्मला नैलवाल, वंदना भण्डारी, प्रभा नेगी, पूजा मेहरा, कविता थापा, करिश्मा, रीता बिष्ट आदि ने खुशी जताई है।