अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के द्वाराहाट के मूल रूप से ब्लॉक के बसेरा ग्रामसभा निवासी भविष्य अधिकारी ने राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है और स्वर्ण पदक जीता है।
जीता पदक
मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के शिवाजी विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता हुई। जिसमे डेडलिफ्ट में बसेरा ग्राम सभा निवासी व केपीएस स्कूल के 12वीं के छात्र भविष्य अधिकारी ने स्वर्ण पदक जीता है। सब-जूनियर वर्ग में देश भर के 27 प्रतिभागियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उन्होंने यह पदक जीता। डेडलिफ्ट के अलावा सभी स्पर्धाओं में बेहतरीन प्रदर्शन कर समग्र रूप से कांस्य पदक जीता।
दी शुभकामनाएं
जिस पर भविष्य की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई है और शुभकामनाएं दी हैं।