अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के स्याल्दे ब्लॉक के लालनगरी निवासी हंसा दत्त जोशी के पुत्र हिमांशु जोशी को बधाई दीजिए।
गोल्ड मेडल से सम्मानित
उन्हें कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल में हुए दीक्षान्त समारोह में एमए संगीत तबला में कुलपति ने राष्ट्रपति और राज्यपाल की मौजूदगी में गोल्ड मेडल से सम्मानित किया है। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार व क्षेत्र में खुशी की लहर है।
जताई खुशी
उनकी उपलब्धि पर लालनगरी की प्रधान पंकजा तिवारी, अशोक तिवारी, जिंप सदस्य मीना शर्मा, हृदेश मेहरा, चन्दन मनराल, मोहन सिंह, अशोक अग्रवाल, जितेन्द्र रजवार आदि ने खुशी जताई है।