अल्मोड़ा: दीजिए बधाई: करन बुधानी ने उत्तराखंड स्टेट स्ट्रांग मैन चैंपियनशिप 2025 में हासिल किया प्रथम स्थान

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के रानीखेत निवासी करन बुधानी को बधाई दीजिए।

करन का शानदार प्रदर्शन

जानकारी के अनुसार देहरादून स्थित ऑफिसर्स क्लब यमुना कॉलोनी में 19-20 जुलाई को उत्तराखंड स्टेट स्ट्रांग मैन चैंपियनशिप 2025 आयोजित हुई। जिसमें करन बुधानी ने प्रथम स्थान हासिल किया। इंडियन पावरलिफ्टिंग फेडरेशन एवं इंडियन स्ट्रांग मैन स्पोर्ट्स फेडरेशन की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में करन ने लांग प्रेस में 30 सेकेंड में नौ रेप्स, सिंगल आर्म डंबल प्रेस में 36 सेकेंड में 12 रेप्स और योक वॉक कैरी में 160 किलो वजन के साथ 50 मीटर की दूरी 30 सेकेंड में पूरी कर शानदार प्रदर्शन किया।