जनवरी का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह शाम की ठिठुरन तेजी से बढ़ रही है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड और कोहरे का कहर जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में नौ और दस जनवरी को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि ऊंची चोटियों पर बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है। आज पहाड़ो से लेकर मैदानों तक मौसम शुष्क बना रहेगा।
अल्मोड़ा का आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज हल्की धूप के साथ कोहरा छाए रहने के आसार हैं। सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ गई है।