अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के द्वाराहाट के छतगुल्ला गांव की पैरा एथलीट गरिमा जोशी को बधाई दीजिए। उन्होंने नई दिल्ली में आयोजित ग्रां प्री में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक जीते हैं।
दी शुभकामनाएं
मिली जानकारी के अनुसार छतगुल्ला गांव की पैरा एथलीट गरिमा जोशी ने नई दिल्ली में ग्रां प्री में तीन पदक जीता है। नेहरू स्टेडियम में भारत सहित रूस, नेपाल, भूटान, हांगकांग, सर्बिया, बोस्निया-हर्ज़ेगोविना और मिस्र के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जिसमें गरिमा जोशी ने डिस्कस थ्रो में स्वर्ण, जैवलिन थ्रो में शॉट पुट में रजत पदक जीते हैं। गरिमा जोशी की इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। साथ ही लोगों ने शुभकामनाएं दी हैं।