अल्मोड़ा: दीजिए बधाई: सीनियर इंटरनेशनल चैलेंज बैडमिंटन टूर्नामेंट में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, ध्रुव रावत ने गोल्ड मेडल व‌ अदिति भट्ट ने जीता कांस्य पदक

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। मंगलौर (इंडिया) के उर्वा इंडोर स्टेडियम में नवंबर तक आयोजित मंगलौर इंडिया सीनियर इंटरनेशनल चैलेंज बैडमिंटन टूर्नामेंट में उत्तराखंड के शटलरों ने शानदार प्रदर्शन किया है।

खिलाड़ियों ने जीता पदक

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस टूर्नामेंट में अल्मोड़ा के ध्रुव रावत ने अपनी जोडीदार तेलंगाना की मनीषा के , के साथ जोड़ी बनाकर बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए पहले क्वार्टर फाइनल मैच में अपने ही देश के भव्या छाबड़ा और वी टोप्पो की जोड़ी को 21-19,21-5 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया जहां उन्होंने एक बार फिर अपने हमवतन आयुश मखीजा और लिकिता श्रीवास्तव की जोड़ी को 22-20,21-17 से हराकर फाइनल में अपना स्थान पक्का किया। फाइनल में फिर एक बार अपने उम्दा प्रदर्शन के बल पर उन्होंने तीन सैट तक चले एक कड़े मुकाबले में थाइलैंड के थानविन मोड़े और एन तुंगकुशाटन की जोड़ी को 18-21,21-18,22-20 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं अदिति भट्ट ने अपनी जोड़ीदार सावनी वालेकर के साथ खेलते हुए पहले क्वार्टर फाइनल में अपने ही देश की निशा एम् करिअप्पा और अगधा अरविंदा पाई की जोड़ी को 21-17,21-10 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया जहां उन्हें थाइलैंड की एच मिजाद और एन तुंगकुशाटन की जोड़ी से 21-19,21-7 से पराजित होकर कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

दी शुभकामनाएं

खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर उत्तराँचल राज्य बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष डॉ अलकनंदा अशोक समेत समस्त उत्तराखंड बैडमिंटन परिवार, खिलाड़ियों व खेल प्रेमिओं तथा ग्रह जनपद से ध्रुव के कोच कोच डी के सेन जिला बैडमिंटन संघ अल्मोड़ा के चेयरमैन राम अवतार ,अध्यक्ष सुरेश कर्नाटक, अतुल जोशी,उपाध्यक्ष प्रशासनिक गोकुल सिंह मेहता, उपाध्यक्ष राकेश जायसवाल, सचिव डॉ० संतोष बिष्ट, सह सचिव संजय नज्जोंन , समन्वयक विजय प्रताप सिंह, मीडिया प्रभारी डी के जोशी, सलाहकार जगनमोहन सिंह फर्त्याल, शेखर लखचोरा,प्रतीक महरा ,हेम पाण्डेय , जयमित्र बिष्ट, डॉक्टर दुर्गापाल,ज़िला खेल अधिकारी मनीषी व अरुण बंग्याल आदि ने बधाई दी है।