अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय जुजित्सु चैंपियनशिप में पदक जीते है।
जीते पदक
जिसमें खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक जीता है। जानकारी के अनुसार खेल निदेशालय और उत्तराखंड जुजित्सु एसोसिएशन की ओर से रुद्रपुर स्टेडियम में अंडर 21 और सीनियर महिला-पुरुष राज्य स्तरीय जुजित्सु चैंपियनशिप हुई। इसमें अल्मोड़ा खेल विभाग के खिलाड़ियों ने पांच पदक जीते। इसमें नीलेश जोशी ने स्वर्ण पदक, हिमानी मेर ने रजत पदक और प्रज्ञा जोशी, कमला अधिकारी, आदित्य लटवाल ने कांस्य पदक जीता। विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित कुमार सिन्हा ने विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया।