अल्मोड़ा: दीजिए बधाई: मयंक बिष्ट ने स्टेट लेवल हैकाथॉन में हासिल किया प्रथम स्थान, अब नेशनल में दिखाएंगे दम

अल्मोड़ा: विवेकानंद इंटरमीडिएट कॉलेज रानीधारा के छात्र मयंक बिष्ट ने देहरादून में आयोजित ‘स्टेट लेवल हैकाथॉन 2’ में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है।

किया कमाल

इस शानदार उपलब्धि के साथ ही मयंक ने भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc), बेंगलूरु में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का कर लिया है।मयंक ने यह सफलता अपने मार्गदर्शक शिक्षक दीपक मेहता के कुशल निर्देशन में हासिल की। अब मयंक नेशनल लेवल पर उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।

दी शुभकामनाएं

मयंक की इस सफलता पर प्रधानाचार्य आलम सिंह उनियाल, पूर्व प्रधानाचार्य मोहन सिंह रावल और प्रबंधक प्रो. एनएस भंडारी सहित पूरे स्कूल प्रबंधन ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।