अल्मोड़ा: अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाइवे के क्वारब के पास बहदाल सड़क को लेकर कांग्रेस ने सरकार और केंद्रीय राज्य मंत्री का फूंका पुतला, दी यह चेतावनी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज मंगलवार को अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाइवे के क्वारब के पास बहदाल सड़क को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार और केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा का पुतला फूंका और प्रदर्शन किया।

कहीं यह बात

इस मौके पर नगर के मालरोड स्थित चौघानपाटा में कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्र हुए। यहां उन्होंने क्वारब की बदहाली को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पुतला फूंका। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि क्वारब डेंजर जोन 200 मीटर सुधारीकरण को एनएच, एसडी और पीडब्लूडी के आंकड़ों के अनुसार इन दो वर्षों में 60 से 70 करोड़ रुपये खर्च कर दिया गया है। इसके बावजूद सड़क की हालत और भी खतरनाक हो गई है। कहा कि  पूर्व में केंद्रीय राज्य मंत्री की ओर से वैकल्पिक मार्ग निर्माण की बात की गई थी, लेकिन वह मार्ग भी पूरा स्लाइडिंग जोन होने के कारण बिच में से फट चुकी है। आरोप लगाया कि सरकार की उदासीनता एवं भ्रष्टाचार के चलते पहाड़ की जनता को भ्रमित कर रही है। कहा कि दोनों में से एक भी मार्ग भविष्य के सुरक्षित नहीं है।

आन्दोलन की चेतावनी

साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द मार्ग का उचित समाधान नहीं निकाला गया तो कांग्रेस पार्टी उग्र आंदोलन को बाध्य होगी।

रहें मौजूद

इस मौके पर महानगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, दीप सिंह डांगी, मोहम्मद दानिश खान, तारा तिवारी, दीपा साह, गोविंद सिंह मेहरा, सुशील साह, शरद ससह, वैभव पांडे, हेमंत तिवारी, प्रदीप कुमार, मुकेश कुमार, अशोक गोस्वामी, नारायण दत्त पांडे, शहाबुद्दीन, कमलेश तिवारी, परितोष जोशी, शहजाद कश्मीरी, अमरजीत सिंह भाकुनी, आनंद सिंह बिष्ट, पीडी भट्ट, देवेंद्र चौहान, रॉबिन भंडारी, प्रताप सिंह सत्याल, जसवंत कुमार, शाहिद समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।