उत्तराखंड: जीएनटीआई स्टेडियम का पुनर्निर्माण जनवरी तक पूरा करने के निर्देश, डेडलाइन तय

​

उत्तराखंड: उत्तराखंड में कैबिनेट मंत्री एवं श्रीनगर क्षेत्र के विधायक डॉ. धन सिंह रावत ने जरूरी निर्देश दिए हैं। जिसमें उन्होंने श्रीनगर स्थित ऐतिहासिक जीएनटीआई (GNTI) स्टेडियम के पुनर्निर्माण का कार्य आगामी जनवरी 2027 तक हर हाल में पूरा करने के सख्त निर्देश जारी किए हैं।

दिए जरूरी निर्देश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के अंतर्गत इस स्टेडियम का जीर्णोद्धार और पुनर्निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के मुख्य परियोजना प्रबंधक को स्टेडियम में आधुनिक सुविधाएं विकसित करने के निर्देश दिए, ताकि यह क्षेत्र में स्थानीय खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर सके।
​