अल्मोड़ा: कांग्रेस ने प्रदेश कार्यकारिणी का किया विस्तार, अल्मोड़ा और रानीखेत से 5 नए सचिव नियुक्त, हल्द्वानी रैली की भी तैयारी तेज

अल्मोड़ा: आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अपने संगठन को धार देने के लिए प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया है।

कार्यकारिणी का विस्तार

मिली जानकारी के अनुसार नई सूची में कुल 107 नए प्रदेश सचिवों की नियुक्ति की गई है, जिसमें संगठनात्मक जिला अल्मोड़ा और रानीखेत से कुल पांच नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
• ​अल्मोड़ा जिला: दीप डांगी, परितोष जोशी, गोपाल बिष्ट और महेश चंद्र को प्रदेश सचिव बनाया गया है।
• ​रानीखेत जिला: भगवती रिखाड़ी को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

हल्द्वानी में जनसभा

जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज समेत दोनों जिलों के तमाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए विश्वास जताया है कि इससे आगामी चुनावों में पार्टी को मजबूती मिलेगी। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में हल्द्वानी में होने जा रही जनसभा को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।