अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में आज गुरूवार को आईएसबीटी और लोधिया स्थित फूड क्रापटिंग इंस्टिट्यूट के संचालन की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीएम से मुलाकात की।
डीएम को सौंपा ज्ञापन
इस मौके पर उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपा। जिस पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि आईएसबीटी और फूड क्रापटिंग इंस्टिट्यूट का संचालन लंबे समय से संचालित नहीं हो सका है। जबकि दोनों जगहों का निर्माण कार्य कई वर्ष पूर्व पूर्ण हो चूका है। इसके बाद भी संचालन प्रारंभ न हो पाने के कारण अल्मोड़ा की जनता को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने डीएम से उक्त संबंध मे शीघ्र कार्रवाई कर उक्त योजनाओं को संचालित करने की मांग उठाई। वहीं, डीएम अंशुल सिंह ने कांग्रेस के शिष्टमंडल को आश्वास्त किया कि जल्द इस संबंध में बैठक कर समस्या का निस्तारण किया जाएगा।
रहें मौजूद
इस दौरान पूर्व दर्जा मंत्री केवल सती, पूरन रौतेला, जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, अधिवक्ता कुंदन भंडारी, निर्मल रावत, मोहन देवली, नितिन रावत आदि लोग मौजूद रहे।