अल्मोड़ा: महंगाई के विरोध में कांग्रेसजनों ने किया जोरदार प्रदर्शन


अल्मोड़ा-अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांंग्रेस द्वारा पूरे देश में चलाए गये महंगाई मुक्त भारत अभियान के तहत आज अल्मोड़ा जनपद के कांंग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा बहुत तेजी से बढ़ती महंगाई के खिलाफ भाजपा की बहरी एवं चतुर सरकारों के विरोध में प्रदर्शन किया गया।

की जमकर नारेबाजी-

इस अवसर पर कांंग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डे ने कहा कि भाजपा सरकार चुनावों तक महंगाई में अंकुश लगाकर सत्ता हथियाने का काम करती है तथा चुनावों के तुरन्त बाद जनता पर महंगाई का बोझ डालने का कार्य करती है।वर्तमान में प्रतिदिन पेट्रोल, डीजल,गैस,खाद्य तेल तथा अन्य सामग्री चाहे निर्माण सामग्री सीमेन्ट,लोहा हो या खाद्य पदार्थ हों उनके दाम तेजी से बढ़ाने का काम भाजपा सरकार कर रही है। महंंगाई में अंकुश लगाने में भाजपा सरकार असफल हुई है। कांंग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला ने कहा कि केन्द्र सरकार कोई ना कोई बहाना देकर जनता को दोनों हाथों से लूटने का काम कर रही है।उन्होंने कहा कि महंगाई पर अंकुश लगाने का काम सरकारों पर होता है लेकिन भाजपा की बहरी सरकार इसकी अनदेखी करने का कार्य कर रही है।कांग्रेसजनों इसका कड़ा विरोध करते हैं। प्रदर्शन में कांंग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

यह लोग रहें उपस्थित-

प्रदर्शन में कांंग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डे,  कांंग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी,जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पाण्डे,प्रदेश सचिव राबिन भण्डारी,पूर्व दर्जा राज्य मंत्री केवल सती,परितोष जोशी,जिला उपाध्यक्ष गोपाल चौहान,एन०डी०पाण्डे,महेश चन्द्र,जया  जोशी,आशा जोशी,गीता सैनी,अरविन्द रौतेला,प्रमोद पवार,अम्बीराम, रमेश काण्डपाल,गीता मेहरा सहित दर्जनों कांंग्रेसजन उपस्थित रहे।