अल्मोड़ा: ठेकेदारों ने सरकारी निर्माण में पांच गुना रॉयलटी वसूलने का विरोध किया, एडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

हिमालयन वेलफेयर कांट्रेक्टर सोसाइटी ने सरकारी विभागों में हो रहे निर्माण कार्यों में पांच गुना अधिक रॉयलटी वसूलने के आदेश का विरोध किया है। मामले में एडीएम के माध्यम से ठेकेदार यूनियन ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।

सरकारी निर्माण कार्यों में पांच गुना तक रॉयलटी वसूलने का आदेश किया गया

ज्ञापन में ठेकेदारों ने कहा कि सरकारी निर्माण कार्यों में पांच गुना तक रॉयलटी वसूलने का आदेश किया गया है। उन्होंने इस आदेश को वापस लेने की मांग की। कहा कि निर्माण कार्यों को गति देने और राज्य हित में इस समस्या का तत्काल निस्तारण किया जाए। इधर यूनियन ने मांग पूरी नहीं होने पर 15 जुलाई को बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया है। जिसमें आंदोलन को लेकर अग्रिम रणनीति बनाई जाएगी।

ये रहे मौजूद

ज्ञापन देने वालों विक्रम बिष्ट, शेखर पांडे, बीके पांडे, देवेंद्र सिंह, गोपाल सिंह, पूरन मेहरा, प्रकाश नेगी, देवेंद्र, कुलदीप, अकबर खान, देवेंद्र सिंह, दीप मेहरा आदि मौजूद रहे।