अल्मोड़ा: सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में उच्च शिक्षा की दिशा में कदम बढ़ाते हुए पीएचडी (Ph.D.) प्रवेश प्रक्रिया के लिए साक्षात्कार शुरू हो गये है।
शुरू हुए साक्षात्कार
जिस पर विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा नेट-जेआरएफ (NET-JRF) उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए आयोजित किए जा रहे साक्षात्कार बुधवार से संबंधित विभागों में शुरू हो गए हैं। इस संबंध में शोध एवं प्रसार निदेशालय के निदेशक प्रो. जगत सिंह बिष्ट ने बताया कि पूर्व में आवेदन करने वाले पात्र अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, साक्षात्कार की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद मेरिट और वरीयता के आधार पर अभ्यर्थियों को शोध निर्देशक (Guide) का आवंटन किया जाएगा। संबंधित कॉलेज व शोध केंद्र प्रदान किए जाएंगे।