अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए जरूरी जानकारी है।
तीसरी बार हुई काउंसलिंग
जानकारी के अनुसार एसएसजे विवि में बीते कल गुरुवार को पीएचडी में 248 रिक्त सीटों में प्रवेश के लिए तीसरी बार काउंसलिंग हुई। इस काउंसलिंग में 49 के सापेक्ष 43 अभ्यर्थी ही पहुंचे। काउंसलिंग में शामिल सभी अभ्यर्थियों को गाइड और कॉलेज आवंटित किए। वहीं विवि में अब भी पीएचडी की 205 सीटें रिक्त हैं। कला विषयों की काउंसलिंग भूगोल विभाग, विज्ञान विषयों की रसायन, शिक्षा संकाय की कला संकाय कार्यालय, वाणिज्य की काउंसलिंग विवि के शोध व प्रसार कार्यालय में हुई। इसमें मई महीने में हुए साक्षात्कार में सफल 49 अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होनी थी लेकिन तीसरी काउंसिलिंग के बाद भी 205 सीटें रिक्त हैं।