अल्मोड़ा: अदालत ने बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाने के मामले में दो अभियुक्तों को किया दोषमुक्त

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। न्यायिक मजिस्ट्रेट रवि अरोड़ा की अदालत ने बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाने के आरोपी तेज सिंह और नारायण सिंह, निवासी चोरगलिया, हल्द्वानी को दोषमुक्त किया है।

जाने पूरा मामला

अभियुक्तों के अधिवक्ता गजेंद्र मेहता ने बताया कि वादी ने 13 दिसंबर 2018 को लमगड़ा थाने में बाइक में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूमने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल किया गया। तब से यह मामला न्यायालय में चल रहा था।

किया दोषमुक्त

जिस पर न्यायिक मजिस्ट्रेट ने सभी पक्षों, गवाहों को सुनने और साक्ष्यों का परिशीलन कर दोनों आरोपियों को दोषमुक्त करार दिया।