आज लक्ष्मेश्वर वार्ड के जाखन देवी क्षेत्र में सुबह तेंदुए द्वारा एक गाय को मार दिया गया । घनी आबादी वाले क्षेत्र मैं बेखोफ होकर घूम रहे तेंदुए द्वारा जिस प्रकार से इस तरह शिकार किया जा रहा हे ये चिंता का विषय है ।
लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित साह (मोनू) मौके पर पहुंचे
मामले की जानकारी मिलते ही लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित साह (मोनु) मौके पर पहुंचे ओर तत्काल से इसकी जानकारी नगरपालिका के सफाई निरीक्षक लक्ष्मण सिंह भंडारी और अमीन पांडेय को दी । उसके बाद सभासद अमित साह (मोनु) और नगरपालिका के कर्मचारियों द्वारा गाय को सम्मानपूर्वक दफना दिया गया अमित साह (मोनु) ने मीडिया के माध्यम से वन विभाग से पिंजरा लगाने की अपील की है ।

