अल्मोड़ा: डीएम इलेवन और पुलिस टीम के बीच हुआ क्रिकेट मैच का मुकाबला, बिना परिणाम टाई हुआ मुकाबला

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई‌ है। अल्मोड़ा में आज रविवार को डीएम इलेवन और अल्मोड़ा पुलिस के बीच क्रिकेट प्रतियोगिता की गई।

क्रिकेट मैच का आयोजन

यह मैच हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में आयोजित हुआ। जिसमे टॉप जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी डीएम इलेवन की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 140 रनों का लक्ष्य रखा। डीएम इलेवन की टीम ने एसडीएम द्वाराहाट सुनील कुमार ने 63 रन की शानदार पारी खेली। जबकि डीएम आलोक कुमार पांडे मात्र पांच रन ही बना सके। जवाब में उतरी पुलिस की टीम ने सात विकेट पर 140 रन बनाए।
इस प्रतियोगिता में दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया और मैच बिना परिणाम के टाई हो गया।