अल्मोड़ा ब्रेकिंग : जिला कारागार में हत्या के आरोप में बंद कैदी की मौत, पत्नी की हत्या मामले में जेल में था बंद

अल्मोड़ा कारागार में बंद एक कैदी की मौत हो गई है। कैदी बीते कई दिनों से अस्वस्थ्य चल रहा था। बुधवार को तबियत बिगड़ने पर जेल प्रशासन कैदी को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन उपचार के दौरान कैदी ने दम तोड़ दिया। इधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पत्नी की हत्या मामले में बीते एक साल से जिला कारागार में बंद था कैदी

    दरअसल, पत्नी की हत्या मामले में बीते एक साल से जिला कारागार में बंद बासभीड़ा चौखुटिया निवासी कैदी प्रयाग सिंह बिष्ट (62) पुत्र स्व. कमल सिंह पर पत्नी की हत्या करने का आरोप था और जिला कारागार अल्मोड़ा में बंद था। बीते 25 जून से कैदी अस्वस्थ्य चल रहा था। इधर बुधवार को कैदी की अचानक तबियत बिगड़ गई। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान कैदी ने दम तोड़ दिया।

मामले की जानकारी परिजनों और जिला प्रशासन को दी गई

जेल प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार कैदी कई दिनों से वायरल बुखार की चपेट में था और जेल में ही उपचार किया जा रहा था। मामले की जानकारी परिजनों और जिला प्रशासन को दी गई है।

कुछ दिन से अस्वस्थ चल रहा था, कैदी

जयंत पांगती, अधीक्षक, जिला कारागार अल्मोड़ा का कहना है कि कैदी बीते एक साल से जेल में बंद था, बीते कुछ दिनों से अस्वस्थ्य चल रहा था, बुधवार को तबियत ज्यादा खराब होने पर अस्पताल ले जाया गया। जहां कैदी ने दम तोड़ दिया।