अल्मोड़ा: डीडीए समाप्ति की मांग जारी, बताया पहाड़ की भौगोलिक परिस्थितियों के विपरीत

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में डीडीए समाप्ति की मांग को लेकर सर्वदलीय संघर्ष समिति का धरना प्रदर्शन जारी है।

कहीं यह बात

जिस पर मंगलवार को समिति ने गांधी पार्क में साप्ताहिक धरना दिया। वक्ताओं ने कहा कि पिछले सात साल से भी अधिक समय से डीडीए को हटाने की मांग कर रहे हैं। इसके बाद भी उनकी मांग को अनसुना किया जा रहा है। उन्होंने डीडीए को पहाड़ की भौगोलिक परिस्थितियों के विपरीत है। इससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भवन बनाने के लिए लोगों को कई विभागों की दौड़ लगानी पड़ रही है, लेकिन फिर भी सरकार की ओर से डीडीए नहीं हटाया जा रहा है। जिस पर डीडीए समाप्ति की मांग उठाई है।

रहें मौजूद

इस मौके पर संयोजक व पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, प्रताप सिंह सत्याल, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, शहाबुद्दीन, ललित मोहन पंत, गोविंद बल्लभ जोशी, बीके भट्ट, प्रताप सिंह सत्याल, रोबिन मनोज भंडारी समेत विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग मौजूद रहे।