अल्मोड़ा: विगत 06 माह से लापता थी महिला, पुलिस ने हरियाणा से सकुशल खोजा

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने दिनांक 02/03/2025 को अपनी पत्नी के दिनांक  25/02/2025 को घर से कही चले जाने व घर वापस न आने के संबंध में गुमशुदगी दर्ज करायी गई थी।

पुलिस ने सकुशल बरामद किया

इस मामले में एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को गुमशुदा महिला की खोजबीन कर बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सोमेश्वर मदन मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी करते हुए विगत 06 माह से गुमशुदा महिला को दिनांक 14/09/2025 को मानेसर गुड़गांव से सकुशल बरामद किया गया और पति-पत्नी की आवश्यक काउंसलिंग कर सुपुर्द किया गया।

सोमेश्वर पुलिस टीम रहीं शामिल

1. अपर उ0नि0 प्रेम सिंह खोलिया
2. कानि0 नीरज मेहरा
3. महिला कानि0 आशा कौशल