अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने पहाड़ के सुप्रसिद्ध लोक गायक प्रहलाद मेहरा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। कहा कि पहाड़ ने एक लोक गायकी का ध्वज वाहक हमेशा के लिए खो दिया है। साथ ही वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एंव पूर्व नगराध्यक्ष और अर्बन काॅपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष आनन्द सिंह बगडवाल की धर्मपत्नी मोहिनी बगडवाल के निधन व अल्मोड़ा के अधिवक्ता और बैडमिंटन खिलाड़ी प्रशांत जोशी के निधन पर भी देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने शोक व्यक्त किया है।
जताया शोक
शोक व्यक्त करने वालो में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा जिला अध्यक्ष मनोज सिंह पवार, नगर अध्यक्ष संजय साह ‘रिक्खू’, प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज वर्मा, जिला प्रभारी युसूफ तिवारी, जिला कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद पवार ‘भीमा’, जिला महामंत्री हिमांशु कांडपाल, नगर महासचिव दीप चंद्र जोशी, जिला महिला उपाध्यक्ष वंदना वर्मा, नगर महिला उपाध्यक्ष मनु गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष हिमांशु बिष्ट, नगर उपाध्यक्ष दीपक जोशी, आनंद सिंह भोज, जिला संयुक्त महामंत्री कमल बिष्ट, जिला संगठन मंत्री नीरज थापा ‘बिट्टू’, जिला कोषाध्यक्ष गणेश जोशी ‘गुड्डू’, नगर कोषाध्यक्ष रोहित साह, पूर्व व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष हरेंद्र वर्मा, पूर्व नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष दिनेश गोयल, दीप चंद्र जोशी, त्रिलोचन चंद जोशी, राजेंद्र तिवारी, अभय साह, विनित बिष्ट, लावण्य पंत, सुमित सोनकर, जिला मंत्री दिनेश कांडपाल, दीपक बिष्ट, दीपक नायक, नगर उपसचिव जयप्रकाश पांडे, बालम सिंह कपकोटी, अमन टकवाल, जिला प्रचार मंत्री दिक्षित जोशी, सुमित गुप्ता, अरूण वर्मा, सुमित साह, दिनेश जोशी, गिरीश नाथ गोस्वामी मौजूद रहे।