अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एडवोकेट कवींद्र पंत ने 05 अप्रैल को जिलाधिकारी से भेंटकर उन्हें ज्ञापन सौंपा ।
की थी यह मांग
जिसमे उन्होंने तहसील कार्यालय के बगल में स्थित लाॅबी/हांल जहां अधिवक्तागण व आम जन बैठते हैं। वहां के पिछले एक साल से खराब पंखे को यथाशीघ्र ठीक करवाने, कलेक्ट्रेट परिसर के पीछे स्थित अधिवक्तागण द्वारा उपयोग में लाए जा रहे शेड के निकट प्रशासन द्वारा बनवाए गए नवनिर्मित शौचालय को खुलवाने व सुचारू कराए जाने, कलैक्ट्रेट भवन के द्वितीय तल में कलैक्ट्रेट भवन के प्रथम तल में कोषागार से लगती हुई लाॅबी व द्वितीय तल में तहसील कार्यालय के बगल में स्थित लाॅबी में कलेक्ट्रेट में विभिन्न कार्यों से आने वाले अधिवक्तागण व आम जनमानस के बैठने के लिए अतिरिक्त कुर्सियां लगवाने व इन दोनों लाॅबी में सामान (बैग/हैलमेट) रखने के लिए खुली अलमारियां (Open shelves) रखवाने की मांग की थी।
दिया यह आश्वासन
जिस पर कार्रवाई करते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसील कार्यालय के बगल में स्थित लाॅबी/हाल के एक साल से खराब पड़े पंखे को ठीक कर दिया गया है। बैठने के शेड के निकट नवनिर्मित शौचालय को खुलवाने व सुचारू कराए जाने के लिए एक बार फिर जिलाधिकारी से पुनः आग्रह किया। उनके निर्देशित करने पर आज कार्यदायी संस्था RES के JE द्वारा निरीक्षण कर आश्वस्त किया गया है कि एक सप्ताह में नवनिर्मित टायलेट को सुचारू कर दिया जायगा। साथ ही कलैक्ट्रेट प्रशासन द्वारा कहा गया है कि कलेक्ट्रेट में विभिन्न कार्यों से आने वाले अधिवक्तागण व आम जनमानस के बैठने के लिए शीघ्र ही अतिरिक्त कुर्सियां लगवाई जायेंगी। इन दोनों लाॅबी में सामान (बैग/हैलमेट) रखने के लिए खुली अलमारियां (Open shelves) की व्यवस्था सुनिश्चित कर दी जाएगी।