अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के जौहरी बाजार निवासी धीरज साह ने अनोखी मिसाल पेश करते हुए 50वीं बार रक्तदान किया है।
सबसे बड़ा दान है रक्तदान
वह ए-पोजिटिव रक्त समूह वाले हैं। उन्होंने यह रक्तदान खून की कमी से पीड़ित व्यक्ति के लिए जिला अस्पताल अल्मोड़ा के ब्लड सेंटर में किया। धीरज ने वर्ष 2005 में रक्तदान की शुरूआत की थी और तब से लगातार जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग में तैनात एनएचएम कर्मचारी धीरज साह समर्पित रक्दाता के साथ ही एक बेहतरीन रंगकर्मी है। धीरज का मानना है कि रक्तदान स्वयं रक्तदाता के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। उनका कहना है कि रक्तदान से शरीर में नया रक्त बनने की प्रक्रिया सक्रिय होती है, जिससे व्यक्ति खुद को ताजगी और ऊर्जा से भरपूर महसूस करता है। उन्होंने यह भी बताया कि शुरुआत में कई लोग रक्तदान को लेकर भ्रमित रहते हैं, लेकिन जब वे स्वयं रक्तदान करते हैं तो उन्हें इसका महत्व समझ में आता है।