अल्मोड़ा: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता दिनेश आर्य को उत्तराखंड से राज्यसभा उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद उनके गृह क्षेत्र खत्याड़ी में खुशी की लहर दौड़ गई है।
खुशी की लहर
इस मौके पर किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री हरीश कनवाल ने कहा कि दिनेश आर्य का राज्यसभा उम्मीदवार चुना जाना कुमाऊं क्षेत्र के साथ-साथ पूरे दलित समाज के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि आर्य ने एक जमीनी कार्यकर्ता के रूप में अपनी यात्रा शुरू की थी और निष्ठापूर्वक कार्य करते हुए राष्ट्रीय स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने में अहम योगदान दिया है। स्थानीय निवासियों ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ग्राम सभा खत्याड़ी के मूल निवासी को संसद के उच्च सदन (राज्यसभा) में प्रतिनिधित्व का अवसर मिलना पूरे क्षेत्र के मान-सम्मान को बढ़ाने वाला फैसला है।
रहें उपस्थित
ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं ने इस निर्णय के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का विशेष आभार व्यक्त किया। जश्न और बधाई देने वालों में शेर सिंह जीना, राजेंद्र कनवाल, दिनेश आर्या, पंकज आर्या, शिव लाल, गोलू आर्या, नंदन राम, पंकज, मनोज आर्या, भूपेंद्र कनवाल, भूपाल सिंह, राम सिंह जीना, बहादुर सिंह कनवाल, नवीन मेहता, कुंदन कनवाल, मनीष कनवाल, सुंदर सिंह, पूरन सिंह, महेंद्र जीना, नरेंद्र सिंह जीना, दिनेश नयाल, आनंद सिंह, चंदन सिंह, आन सिंह जीना, सुंदर जीना, गोविंद सिंह और अर्जुन कनवाल समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।