अल्मोड़ा: एजुकेशन मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी का गठन, पान सिंह मेर बनें अध्यक्ष, इन्हें मिली यह जिम्मेदारी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में बीते कल शनिवार को एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल ऑफिसर्स एसोसिएशन का द्विवार्षिक अधिवेशन सम्पन्न हुआ।

अधिवेशन का आयोजन

सीईओ कार्यालय परिसर में यह अधिवेशन आयोजित हुआ। कर्मचारियों ने तमाम समस्याओं को रखा और उनके निराकरण की मांग उठाई। वहीं अधिवेशन के दूसरे सत्र में कार्यकारिणी के हुए चुनाव हुए। जिसमे अध्यक्ष पद पर पान सिंह मेर को 121, देवेंद्र सिंह रजवार को 109 और गिरधर सिंह धानक को दस मत मिले। जिसमें पान सिंह मेर 12 मतों से जीत दर्ज की। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष में जय प्रकाश, सचिव पद पर दुर्गा सिंह नेगी ने जीत दर्ज की। वहीं उपाध्यक्ष विशाल सिंह बोरा, संयुक्त मंत्री पद पर गोपाल सिंह, संगठन मंत्री में भगवत सिंह, कोषाध्यक्ष में गोविंद सिंह मेहता, सांस्कृतिक मंत्री पद पर मनोज बिष्ट, प्रचार मंत्री में सोहन कुमार, ऑडिटर पद पर विनोद सिंह रावत निर्विरोध चुने गए। जिस पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।

रहें मौजूद

इस मौके पर यहां संयोजक धीरेंद्र कुमार पाठक, सह संयोजक जेडी उपाध्याय, मंडलीय अध्यक्ष पुष्कर भैसोड़ा, सचिव हरजीत, उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार जोशी समेत कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।