अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में बीते कल गुरूवार को जिला गंगा सुरक्षा समिति की कलक्ट्रेट मे बैठक आयोजित हुई।
गंदे नालों का पानी सीधे नदियों में न छोड़े
जिसमें इस बैठक में डीएम विनीत तोमर ने जिले में गंदे नालों का सर्वे करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने उन्होंने चौखुटिया, भिकियासैंण नगर पालिकाओं के ईओ को एसटीपी या एफएसटीपी तैयार करने के निर्देश दिए। इसके अलावा डीएम ने जिला परियोजना अधिकारी को नदी किनारे ग्राम पंचायत की बसावट की सूचना उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। इस दौरान डीएम ने पेयजल विभाग ने सीवर लाइन कार्य की समीक्षा की। जिसमें उन्होंने जल संस्थान को इसका कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।