अल्मोड़ा: जिला विधिक द्वारा ” नई रोशनी” जागरुकता शिविर का आयोजन, औषधीय पौधों का किया वृक्षारोपण

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में दिनांक 09/07/2025 से 10/07/2025 तक “सुरक्षित दवा-सुरक्षित जीवन” दो दिवसीय जागरुकता  अभियान के अनुक्रम में आज दिनांक 12/07/2025 को अधिकार मित्र संदीप सिंह नयाल व पंकज भगत द्वारा सेंट एंगेज जू० हाई० स्कूल हीराडूंगरी अल्मोड़ा में जिला विधिक द्वारा ” नई रोशनी” जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया।

दी यह जानकारी

जिसमें स्कूल के बच्चों को समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांग बच्चों के लिए छात्र व वृत्ति योजना , बच्चों से संबंधित महिला एवं बाल विकास/ वात्सल्य योजना, विधिक द्वारा LSHC, LSUM, चाईल्ड हेल्प लाइन टोल फ्री नंबरहै नंबर 1098 व नालसा हेल्प लाइन 15100 आदि के सम्बन्ध में जानकारी दी गई।”हरेला महोत्सव” के तहत विद्यालय परिसर में औषधीय पौधों का वृक्षारोपण किया गया।