अल्मोड़ा: बुजुर्गों के मान-सम्मान और विधिक अधिकारों के लिए आगे आया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भरण-पोषण अधिनियम की दी जानकारी

अल्मोड़ा: उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा श्रीकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा अनामिका सिंह द्वारा दिनांक- 06/06/2026 को ” देवभूमि के बुजुर्गों का मान, विधिक सेवा का सम्मान ” अभियान के तहत उत्तराखंड पूर्व सैनिक कचहरी बाजार अल्मोड़ा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

दी यह जानकारी

इस मौके पर सचिव ,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा अनामिका सिंह द्वारा द्वारा उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों को नालसा (वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक सेवाएं) योजना, 2016’वरिष्ठ नागरिकों को माता पिता और वरिष्ठ नागरिकों के भरण- पोषण एवं कल्याण अधिनियम 2007,नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 वह पैनल अधिवक्ता इमरोज़ खान  मनोज सिंह बृजवाल  प्रेम राम आर्य द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं,निशुल्क विधिक सहायता प्रकिया आदि जानकारी दी गई एवं सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली में आगामी 21,22, तथा 23 अगस्त 2026 को आयोजित समाधान समारोह ( विशेष लोक अदालत) की जानकारी दी गई व पंफ्लेट वितरित किये गए। इस अवसर पर अधिकार मित्र भी उपस्थित रहें।